IPL Nilami 2022 में हादसे का VIDEO: आईपीएल नीलामी के बीच व्यवधान.... नीलामीकर्ता के साथ हुआ हादसा.... बेहोश होकर गिरे.... बीच में रुका ऑक्शन.... बीच नीलामी में मचा बवाल.... देखें VIDEO......

IPL 2022 Mega Auction Live News Auctioneer Hugh Edmeades IPL Nilami Tata ipl auction 2022 team players

IPL Nilami 2022 में हादसे का VIDEO: आईपीएल नीलामी के बीच व्यवधान.... नीलामीकर्ता के साथ हुआ हादसा.... बेहोश होकर गिरे.... बीच में रुका ऑक्शन.... बीच नीलामी में मचा बवाल.... देखें VIDEO......

...

डेस्क। आईपीएल नीलामी 2022 की प्रक्रिया करवा रहे ह्यूज एडमीड्स बेहोशे होकर गिर गए हैं। ह्यूज के गिरते ही सभी फ्रेंचाइजी मालिक सीट से उठ खड़े हुए। ह्यूज को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस दुखद घटना के बाद नीलामी को बीच में ही रोक दिया गया है। ह्यूज एडमीड्स ब्रिटेन के रहने वाले हैं। वे नीलामी के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। इस क्षेत्र में उन्हें 35 साल से भी अधिक का अनुभव है। 

वे अब तक दुनियाभर में लगभग 2,500 से ज्यादा भिन्न-भिन्न प्रकार की नीलामी करवा चुके हैं। ह्यूज विशेष तौर पर चैरिटी, फाइन आर्ट और स्पोर्ट्स से जुड़ी नीलामी करवाते हैं। जैसे ही यह घटना घटी ऑक्शन को रोककर लंच ले लिया गया है. बता दें कि ऑक्शन 12 बजे से ही शुरू हुआ था. पहले 10 मार्की खिलाड़ियों की नीलामी की गई ,जिसमें श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे. नीलामी कर्ता ह्यूज एडमीड्स ऑक्शनर के दौरान अचानक से गिर गए हैं. जिसके कारण इस समय ऑक्शन को रोका गया है.

एडमीड्स को तुरंत हॉल से बाहर ले जाया गया और बताया गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. आईपीएल ऑक्शन 2022 (IPL Auction) की बात करें तो  सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ और शाकिब अल हसन उन हाई-प्रोफाइल नामों में शामिल थे, जो शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में नहीं बिके. हालाँकि, ये तीन नाम फिर से नीलामी में दिखाई देंगे और उन्हें नीलामी के त्वरित हिस्से में बोली लगाने वाले मिल सकते हैं. 

धवन को पंजाब ने 8.25 करोड़ में खरीदा 

सभी 10 फ्रेंचाइजी 600 खिलाड़ियों (377 भारतीय, 223 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी। उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। दूसरी नंबर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा। 

नीलामी में श्रेयस अय्यर की लगी लॉटरी 

 दिल्ली कैपिटल के पूर्व खिलाड़ी और भारत के सबसे भरोसेमंद प्लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आ गए हैं। जिन्हें ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। केकेआर (KKR) के लिए श्रेयस (Shreyas Iyer)  को खरीदना इसलिए भी अहम था, क्योंकि उन्हें एक कप्तान की जरुरत थी। श्रेयस अय्यर के आने से शायद उनके इस स्पॉट की भरपाई हो गई है।