इनर व्हील क्लब ऑफ़ राँची साउथ ने किया शांत विरोध प्रदर्शन...




इनर व्हील क्लब ऑफ़ राँची साउथ ने किया शांत विरोध प्रदर्शन...
झारखंड : तारीख़ २२/०८/२४ को सुबह सात बजे राँची के चारों इनर व्हील क्लबों ने बापू वाटिका, मोराबादी से एक शांति मार्च निकाला। हाथों में बैनर और पोस्टर ले कर कोलकाता में महिला डॉक्टर की नृशंस हत्या व बलात्कार का विरोध किया।
देश के अन्य भागों में भी हो रही महिला उत्पीड़न की निंदा की गई साथ ही तुरंत न्याय की भी माँग की गई। क्लब की प्रेसिडेंट नीलम, कांति, रमा, तनुजा, पूनम, लाजवन्ती, रंजना सहित दूसरे क्लब की भी अनेक मेम्बर मौजूद थी।