VIDEO- बिना सहारे छत पर चढ़ गया विशालकाय अजगर सांप.... सांप का डरावना वीडियो वायरल.... देखें VIDEO......

VIDEO- बिना सहारे छत पर चढ़ गया विशालकाय अजगर सांप.... सांप का डरावना वीडियो वायरल.... देखें VIDEO......

...

डेस्क। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विशालकाय अजगर सांप बीम के सहारे बड़े आराम से छत पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 58 सैकेंड के दिल दहला देने वाले इस वीडियो में विशालकाय सांप नजर आ रहा है जो बड़ी आसानी से छत पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा भी नहीं कि सांप को दीवार चढ़ने में कोई दिक्कत आ रही हो। बल्कि सांप बड़े आराम से छत की बीम के सहारे छत पर चढ़ा जा रहा है। सांप भी इतना विशालकाय है कि देखकर डर लग रहा है। वीडियो में एक बिल्ली भी नजर आ रही है जो छत पर है और वो विशालकाय सांप को छत पर चढ़ते हुए पास से देख रही है। 

संभवत: सांप ने बाद में उस बिल्ली को जिंदा नहीं छोड़ा होगा लेकिन वीडियो में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा। वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो थाइलैंड का बताया जा रहा है जो सबसे बड़े और खतरनाक अजगर सांपों के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा ये देखकर कि इतना बड़ा सांप छत पर कैसे चढ़ सकता है। लोगों के बीच सांप का बिना सहारे छत पर चढ़ने के तरीके को लेकर चर्चा हो रही है कि सांप आखिर इतनी ऊंचाई पर चढ़ कैसे गया वो भी इतना बड़ा सांप।