INDIA के हुए अक्षय कुमार : इतने साल बाद मिला INDIAN पासपोर्ट, डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए बोले- 'दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी है'

अक्षय कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अब वे भारतीय नागरिक बन गए हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किए गए हैं।

INDIA के हुए अक्षय कुमार : इतने साल बाद मिला INDIAN पासपोर्ट, डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए बोले- 'दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी है'
INDIA के हुए अक्षय कुमार : इतने साल बाद मिला INDIAN पासपोर्ट, डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए बोले- 'दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी है'

मुंबई। अक्षय कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अब वे भारतीय नागरिक बन गए हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किए गए हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है। अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसकी वजह से उन्हें कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। 

अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और साथ ही बता दिया है कि वह भारतीय नागरिक बन गए हैं। अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी. स्वतंत्रता दिवस की बधाई. जय हिंद.'


आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक्टर कई मौकों पर कनाडा की सिटिजनशिप होने के कारण ट्रोल हो चुके हैं। वहीं, अब अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है यानी दिल के बाद वो डॉक्यूमेंट से भी देसी हो गए हैं।

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भारतीय नागरिकता मिलने के डॉक्यूमेंट शेयर किए है। जिस पर लिखा है उनका नाम अक्षय हरिओम भाटिया लिखा। एक्टर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो। जय हिंद।"