CG- नवविवाहिता ने की आत्महत्या: पति करता था मारपीट... पत्नी कर ली चूहे मारने की दवा और थिनर का सेवन... इलाज के दौरान मौत... फिर हुआ ये... प्रताड़ित करने वाला पति गिरफ्तार.....
Newly Married Woman Commits Suicide, Wife Consumed Rat Kill Medicine and Thinner, Husband Arrested रायपुर। नव विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पति पत्नी से बात बात पर झगड़ा लड़ाई व मारपीट करता था। पत्नी परेशान होकर चूहे मारने की दवा व थिनर का सेवन कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का मामला है। प्रताड़ित करने वाले पति को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2018 में सामाजिक रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई थी।




Newly Married Woman Commits Suicide, Wife Consumed Rat Kill Medicine and Thinner, Husband Arrested
रायपुर। नव विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पति पत्नी से बात बात पर झगड़ा लड़ाई व मारपीट करता था। पत्नी परेशान होकर चूहे मारने की दवा व थिनर का सेवन कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का मामला है। प्रताड़ित करने वाले पति को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2018 में सामाजिक रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद दोनों किराये के मकान में रहने लगे। आरोपी प्रकाश दुबे के द्वारा अपनी पत्नी से बात बात पर झगड़ा लड़ाई व मारपीट किया जाता था। जिससे पत्नी परेशान होकर चूहे मारने की दवा व थिनर का सेवन कर ली। जिसे हेरीटेज अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
जांच पर प्रताड़ना की बात साबित होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 306,498A भादवि का मामला पंजीबद्ध कर समुचित विवेचना पश्चात विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश दुबे उम्र 30 साल साकिन ग्राम गंडई चाक देहया थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ़ हॉल गांधीनगर शशिभूषण वर्मा का मकान बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर है।