दुल्हन ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट.... सुहागरात की थी जल्दी.... दूल्हे को पड़ा महंगा.... सुहागरात की तमन्ना रह गई अधूरी.... प्राइवेट पार्ट काट कैश और गहने लेकर हो गयी रफ्फूचक्कर.... मामला जान हो जायेंगे रोंगटे खड़े.....

दुल्हन ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट सुहागरात दुल्हा दुल्हन

दुल्हन ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट.... सुहागरात की थी जल्दी.... दूल्हे को पड़ा महंगा.... सुहागरात की तमन्ना रह गई अधूरी.... प्राइवेट पार्ट काट कैश और गहने लेकर हो गयी रफ्फूचक्कर.... मामला जान हो जायेंगे रोंगटे खड़े.....

...

डेस्क। एक दुल्हन ने पहले तो पति के साथ सुहागरात मनाने से आनाकानी करती रही। फिर जब पति ने एक दिन अपनी पत्नी संग शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। इससे पीड़ित शख्स बेड पर कराहने लगा। वहीं, नवविवाहिता नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस को शक है कि ‘लुटेरी दुल्हन’ ने लूटपाट के कांड को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की और सबकुछ लूटकर फरार हो गई। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चौंकाने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से सामने आई है। 

नई नवेली दुल्हन के कांड के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। पति के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने की यह घटना कौशांबी जनपद के कोखराज क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। पीड़ित शख्स ने बताया कि उनकी शादी मीरजापुर के विंध्याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया। युवक का कहना है कि उनकी पत्नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनकानी करती रही। 

अगली रात को युवक ने नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश के तहत शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो तो महिला ने उसे खौफनाक बना दिया। पीड़ित शख्स का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश के दौरान पत्नी ने उनके प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ा दिया, जिससे वह कराह उठे। युवक का कहना है कि दुल्हन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए तकरीबन 65 हजार नकद और गहने लेकर फरार हो गई। इसके बाद हैरान परेशान पति पुलिस के पास जा पहुंचा। घटनाक्रम को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।