Home remedies to control Blood Sugar Level : आयुर्वेद के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं अपना ब्‍लड शुगर लेवल, रोज रात दूध में मिलाकर पीएं इनमें से कोई 1 चीज...

Home remedies to control Blood Sugar Level: Through Ayurveda, you can control your blood sugar level, mix it with milk every night and drink any one of these things... Home remedies to control Blood Sugar Level : आयुर्वेद के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं अपना ब्‍लड शुगर लेवल, रोज रात दूध में मिलाकर पीएं इनमें से कोई 1 चीज...

Home remedies to control Blood Sugar Level : आयुर्वेद के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं अपना ब्‍लड शुगर लेवल, रोज रात दूध में मिलाकर पीएं इनमें से कोई 1 चीज...
Home remedies to control Blood Sugar Level : आयुर्वेद के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं अपना ब्‍लड शुगर लेवल, रोज रात दूध में मिलाकर पीएं इनमें से कोई 1 चीज...

Home remedies to control Blood Sugar Level  : 

 

आधुनिक जीवन शैली ने कई तरह की बीमारियों को जन्म दिया है, आज हर तीसरा इंसान किसी न किसी बीमारी की दवाई ले रहा है। खानपान एवं बदलती जीवन शैली की वजह से हार्ड अटेक, हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर (डायबिटीज) जैसी बीमारियां होती हैं। डायबिटीज में आपके रक्त में शुगर का लेवल बढ़ जाता हैं। हाई ब्लड शुगर लेवल या डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी स्थिति है जिससे दुनियाभर में लोग बहुत व्यापक स्तर पर प्रभावित हैं।

डायबिटीज एक कॉमन बीमारी बन गयी है और डायबिटीज के मरीजों को पूरे जीवन अपनी स्थिति को काबू में रखने का प्रयास करना पड़ता है और इस काम के लिए उन्हें काफी मेहनत और लगन की जरूरत पड़ सकती है। दरअसल, लम्बे समय तक डायबिटीज को मैनेज करने के लिए लोगों को अपने खान-पान, लाइफस्टाइल और यहां तक कि अपनी मेंटल हेल्थ से जुड़ों मुद्दों पर भी ध्यान देना पड़ सकता है।

क्योंकि, ये सभी चीजें ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। वहीं, दैनिक स्तर पर कुछ चीजों का सेवन करने से शुगर लेवल को नॉर्मल से नीचे रखने में मदद हो सकती है। खासकर रात में सोने से पहले इन चीजों का सेवन सुबह ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखने में मदद करती है। यहां पढ़ें ऐसी ही कुछ नेचुरल चीजों के बारे में जो दूध में मिलाकर डायबिटिक्स के लिए पीना लाभकारी साबित हो सकता है। (Home remedies to control Blood Sugar Level in Hindi)

काली मिर्च

सर्दी-खांसी से लेकर भूख ना लगने की समस्या का देसी इलाज है काली मिर्च और यही काली मिर्च डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। दूध पीने से पहले 3-4 काली मिर्च को पीसकर दूध में मिलाएं। स्वादानुसार इसमें आधा चम्मच जीरा भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह उबाल लें और इस दूध को सोने से पहले छानकर पीएं। (Home remedies to control Blood Sugar Level in Hindi)

हल्दी पाउडर

दूध में हल्दी घोलकर पीना यूं तो लगभग हर घर में आजमाया जाने वाला नुस्खा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साधारण-से और कॉमन ड्रिंक का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है। दरअसल, हल्दी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेंट्री प्रभाव डालते हैं। ये दोनों ही गुण डायबिटीज में लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसीलिए, रात में हल्दी वाला दूध पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। (Home remedies to control Blood Sugar Level in Hindi)

बादाम

डायबिटिक्स के लिए बादाम का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है क्योंकि, इसमें विटामिन ई जैसे हेल्दी फैट्स के अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन पाया जाता है। ये सभी तत्व डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद कर सकते हैं। रात में सोने से पहले 2-3 बादाम की गिरियों को कूटकर दूध के साथ उबालें फिर इस दूध को पी जाएं।

दालचीनी

डायबिटीज में दालचीनी का सेवन बहुत ही गुणकारी माना जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कम रखने में सहायता करता है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में दालचीनी के 2-3 डंठल डालकर उबालें और उसमें स्वादानुसार शहद या चीनी भी मिला सकते हैं। (Home remedies to control Blood Sugar Level in Hindi)