Tips for Jeans Washing : ये है जींस धोने का बिलकुल सही तरीका, सालों साल बनी रहेगी चमक, जाने आसान टिप्स...

Tips for Jeans Washing: This is the right way to wash jeans, the shine will remain for years, know the easy tips... Tips for Jeans Washing : ये है जींस धोने का बिलकुल सही तरीका, सालों साल बनी रहेगी चमक, जाने आसान टिप्स...

Tips for Jeans Washing : ये है जींस धोने का बिलकुल सही तरीका, सालों साल बनी रहेगी चमक, जाने आसान टिप्स...
Tips for Jeans Washing : ये है जींस धोने का बिलकुल सही तरीका, सालों साल बनी रहेगी चमक, जाने आसान टिप्स...

Tips for Jeans Washing :

 

नया भारत डेस्क : ज्यादातर लोगों को जींस धोने के तरीके के बारे में मालूम नहीं होता है। वो लगातार जींस को बाकी कपड़ों की तरह धोते रहते हैं जिससे ये जल्दी खराब हो जाते हैं और जींस का रंग उड़ जाता है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि जींस धोने का सही तरीका क्या है। साथ ही जींस को कितने दिन पर धोना चाहिए। साथ ही आज हम जानेंगे कि जींस को गर्म पानी से धोना चाहिए या फिर ठंडे पानी से। इसके अलावा जींस में ऐसी कौन सी चीज डालें कि इसकी रंगत बरकरार रहे। तो, आइए जानते हैं जींस के बारे में ये तमाम चीजें विस्तार से। (Tips for Jeans Washing)

जींस को कितने दिन में धोना चाहिए?

जींस को हफ्ते में केवल 1 बार ही धोना चाहिए। अगर आप इससे कम दिनों के अंदर बार-बार धोते हैं तो जींस की रंगत खराब हो सकती है और इसका टैक्सचर भी खराब हो सकता है। इसके अलावा जींस हल्का नजर आ सकता है। इतना ही ब्लैक टाइप की जींस तो पूरी तरह से खराब हो सकती है। (Tips for Jeans Washing)

जींस धोने का तरीका

1. ठंडे पानी का इस्तेमाल करें

जींस धोने के लिए आपको हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी जींस को गर्म पानी से न धोएं। ये एक बार में ही इसकी पूरी रंगत को खराब कर देता है। इसके अलावा कोशिश करें कि जींस को धोते समय बिलकुल सॉफ्ट डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। किसी भी हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल आपकी जींस को पूरी तरह से खराब कर सकता है। (Tips for Jeans Washing)

2. सिरका डालकर धोएं

जींस धोते समय इसमें सिरका मिला लें। ऐसा करना जींस को आसानी से धोने में मदद कर सकता है। इसके अलावा सिरका जींस की रंगत को पक्का करने में मदद करता है जिसके बाद इस का रंग नहीं निकलता है। तो, आपको करना ये है कि धोने के बाद जींस को 1 घंटे के लिए सिरके के पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करना जींस की रंगत को पक्का करने में मदद करता है। तो, जींस धोते समय इन बातों का ख्याल रखें। (Tips for Jeans Washing)