हाई प्रोफाइल SEX रैकेट का भंडाफोड़: पॉश इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा.... 'साहब! चेहरा मत दिखाइए, बदनाम हो जाउंगी'.... 8 हजार में पूरे महीने शरीर का सौदा करने वाली लड़की का दर्द......
High profile sex racket busted the business of sexual intercourse was going on in the posh area




...
पटना। बिहार की राजधानी के पॉश इलाके में दिनदहाड़े चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। राजधानी पटना में एक पॉश इलाके में जिस्मफरोशी होने के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। यहां ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जहां से कई लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। यह धंधा दिनदहाड़े चल रहा था। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गगन अपार्टमेंट में पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के इस धंधे में कई लड़कियां वहां पर मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने उस ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की, जिसमें कई लड़कियां और लड़के आपत्तिजनक स्थिती में पकड़े गए। ब्यूटी पार्लर जिस इलाके में है वह इलाका एक्जीविशन रोड का इलाका है।
गांधी मैदान थाना पुलिस को इस बात की जैसे ही सूचना मिली हरकत में आई पुलिस ने एक्जीविशन रोड स्थित गगन अपार्टमेंट में छापेमारी की। अब पुलिस पकड़ी गई लड़कियों के अलावा कई अन्य आने-जाने वाली लड़कियों का भी पता लगाने में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस कई सफेदपोश ग्राहकों का भी पूरा काला चिटठा पुलिस खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि यहां के छोटे-छोटे कमरों में बिस्तर लगा था, जहां लड़कियों को प्रति ग्राहक कम से कम 3000 रुपए पर भेजा जाता था। लड़कियों को न सिर्फ अलग-अलग इलाकों से यहां बुलाया जाता था बल्कि उन्हें कुछ जगहों पर सप्लाई करने की भी बात सामने आ रही है।
पटना के पॉश इलाके में पार्लर के नाम पर जिस्मफरोशी में पकड़ी गईं लड़कियों ने बताया कि वो इस धंधे में ज्यादा दिन से नहीं हैं। लड़की ने बताया कि उसे पार्लर में काम करने और लोगों को खुश करने के लिए 8000 रुपए महीना दिया जाता था। लड़की ने मीडिया के कैमरे पर कहा 'हमारा चेहरा मत दिखाइए, बदनामी हो जाएगी, करियर खराब हो जाएगा।' गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गगन अपार्टमेंट में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी के इस धंधे में कई लड़कियां पाई गईं हैं। वहां मौजूद कई लड़कियां थींं। इन्होंने बताया कि वो जिस्मफरोशी धंधे में शामिल हैं।