CG- भारी बारिश BIG अलर्ट: आगामी 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी... येलो अलर्ट जारी... बिजली गिरने की भी संभावना... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?.....
Heavy rain warning in Chhattisgarh for next 24 hours रायपुर। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, बलोदाबाजार, मुंगेली व महासमुंद तथा इनसे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा तथा बज्रपात होने की संभावना है।




Heavy rain warning in Chhattisgarh for next 24 hours
रायपुर। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, बलोदाबाजार, मुंगेली व महासमुंद तथा इनसे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा तथा बज्रपात होने की संभावना है।
मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अंबिकापुर, बालासोर, और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 25 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना है।