मुख्य संचालिका शान्ताक्का के सानिध्य में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य पथ संचलन आज




भीलवाड़ा। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वंदनीया शांताक्का का प्रवास आज 1 नवंबर 2022, मंगलवार को भीलवाड़ा विभाग में है। प्रमुख संचालिका की वंदनीय उपस्थिति में भीलवाड़ा विभाग द्वारा हर वर्ष की भाँति भव्य पथ संचलन का आयोजन रखा गया है, इसमें सैंकडों सेविकाएँ पूर्ण गणवेश में भाग लेंगी। भारतीय जादू का अंतर्राष्ट्रीय चेहरा जादूगर आँचल द्वारा इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता की जाएगी। प्रमुख संचालिका वंदनीया शांताक्का द्वारा बहुत कम आयु में देश विदेश में अपना परचम फहराने और लाखों करोड़ों महिलाओं को प्रेरित करने के लिए जादूगर आँचल को सम्मानित भी किया जाएगा, जिसके बाद विशाल पथ संचलन आरंभ होगा। राष्ट्र सेविका समिति (RSS) भारत की महिलाओं की एक संस्था है। इसकी स्थापना वर्ष 1936 में विजयादशमी के दिन वर्धा में हुई थी और श्रीमती लक्ष्मीबाई केळकर (मौसीजी) इसकी प्रथम प्रमुख संचालिका थीं। वर्तमान प्रमुख संचालिका वं.शांता कुमारी जी (उपाख्य 'शान्ताक्का') हैं। राष्ट्र सेविका समिति का ध्येयसूत्र है - स्त्री राष्ट्र की आधारशिला है।