Employees Retirement Age Hike : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष की वृद्धि संभव, 62 से बढ़कर होंगे 65 वर्ष!

कर्मचारियों-वैज्ञानिकों के रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष से 5 वर्ष तक की वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उनके रिटायरमेंट आयु बढ़कर 65 वर्ष तक हो सकते हैं।

Employees Retirement Age Hike : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष की वृद्धि संभव, 62 से बढ़कर होंगे 65 वर्ष!
Employees Retirement Age Hike : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष की वृद्धि संभव, 62 से बढ़कर होंगे 65 वर्ष!

Employees Retirement Age Hike : देश भर के कर्मचारियों-वैज्ञानिकों के लिए एक बार फिर से सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने पर काम किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वैज्ञानिकों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाकर 65 वर्ष कर सकता है। बता दे वर्तमान में वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष है जबकि सरकार के अधिकांश विंगों में वैज्ञानिक 60 वर्ष की उम्र में रिटायर होते हैं। हालांकि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद में काम करने वाले वैज्ञानिक वर्तमान में 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत हो रहे हैं।(Employees Retirement Age Hike )

प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा नोट जारी 

इस साल 6 अक्टूबर को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा एक नोट जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि विज्ञान विभाग मंत्रालय में सहायक निकायों में वैज्ञानिकों के सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्तपोषित 14 स्वायत्त निकायों को यह नोट भेजा गया है। जिसमें संस्थाओं के प्रमुख से वैज्ञानिकों की कुल स्वीकृत संख्या सहित अगले 5 वर्षों में रिटायर होने वाले वैज्ञानिकों की संख्या की मांग की गई है।

साथ ही रिटायरमेंट आयु बढ़ाने की दिशा में अतिरिक्त वित्तीय सहायता पर भी अपडेट मांगे गए हैं। पहली बार नहीं है जब सरकार द्वारा वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ने पर विचार किया जा रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नेतृत्व में 2015 में सरकार के विभिन्न अंगों में काम करने वाले अनुसंधान वैज्ञानिकों की सेवा शर्तों में समानता लाने के लिए एक मसौदा कैबिनेट नोट में रखा गया था।(Employees Retirement Age Hike )

मंत्रालय द्वारा सामान्य प्रवृत्ति सेवानिवृत्ति के करीब वैज्ञानिकों को एक्सटेंशन देने की तैयारी की जा रही है। जिससे उनके कार्यकाल दो या पांच वर्षों तक बढ़ सकते हैं। पृथ्वी विज्ञान विभाग के स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाले वैज्ञानिकों को भी इस प्रस्ताव के दायरे में लाया जा सकता है।(Employees Retirement Age Hike )