CG- 5 साल की मासूम से हैवानियत: मोहल्ले का लड़का बहलाकर ले गया.... फिर साथी के साथ मिलकर दिया सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम.... 5 साल की बच्ची से गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार.... मामला जान रह जाएंगे दंग......
Gang-rape with a 5-year-old girl The boy of the locality took the boy away then carried out the crime




...
दुर्ग। 5 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ। 13 साल और 10 साल के दो लड़कों ने 5 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची के माता पिता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। 5 साल की बच्ची के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई है की उनकी बच्ची के साथ मोहल्ले के दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दोनों लड़कों गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी एक 13 साल का है और दूसरा 10 साल का है। पीड़िता और आरोपी तीनों के माता पिता मेहनत मजदूरी करके पेट पालते हैं। शिकायत में बताया गया शुक्रवार दोपहर 2 बजे सभी काम पर गए थे। बच्ची अपने घर अकेली थी। तभी 13 साल का एक लड़का आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां एक 10 साल और लड़का था। दोनों ने उस बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को उसके घर में छोड़कर दोनों चले गए।