SEX रैकेट का भंडाफोड़: लॉज में चल रहा था देह व्यापार.... पुलिस ने 4 लड़कियों समेत 13 को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.... मैनेजर भी गिरफ्तार.... एक लड़की पीछे के रास्ते से हो गई फरार.... नजारा देख पुलिस रह गई दंग.....

SEX रैकेट का भंडाफोड़: लॉज में चल रहा था देह व्यापार.... पुलिस ने 4 लड़कियों समेत 13 को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.... मैनेजर भी गिरफ्तार.... एक लड़की पीछे के रास्ते से हो गई फरार.... नजारा देख पुलिस रह गई दंग.....



डेस्क। मध्य प्रदेश के सागर में सागर-बंडा मार्ग पर संचालित पंचवटी लॉज में छापामारी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं के अलावा 9 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने लॉज के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन्हें अपने साथ लाई। महिला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी मकरोनिया में संचालित पचवंटी लॉज में देह व्यापार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने सुनियोचित तरीके से लॉज में छापामार कार्रवाई की। लॉज के अलग-अलग कमरों से चार लड़कियों के अलावा लड़के भी मिले। 

 

 

पुलिस ने इन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। एक लड़की मौके का फायदा उठाकर भाग निकली। महिला थाना प्रभारी रीता सिंह का कहना है कि लॉज के मैनेजर देवी सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए युवक-युवितयों पर भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई युवतियां सागर शहरी क्षेत्र, गढ़ाकोटा व देवरी क्षेत्र की हैं। वहीं युवक दमोह, सागर व खिमलासा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट के मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। इसको लेकर लॉज मालिक पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

 

 

कार्रवाई के दौरान सड़क पर जमा हो गई भीड़

 

पुलिस द्वारा सागर- बंडा मार्ग पर स्थित पंचवटी लॉज में जैसे ही छापामार कार्रवाई की। इसकी खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस मौके पर महिला थाने के अलावा मकरोनिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ लोगों का कहना है कि इस लॉज में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां थीं।

 

पुलिस ने इस तरह बिछाया जाल

 

सूत्रों के मुताबिक पंचवटी लॉज में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पूरी कार्रवाई सुनियोचित तरीके से की गई। इसके लिए पुलिस के एक आरक्षक को लॉज में ग्राहक बनाकर भेजा गया। जहां आरक्षक ने लड़की उपलब्ध कराने की बात कही। आरक्षक को एक हस्ताक्षर किया हुआ नोट दिया गया था। सौदा पक्का होने पर मैनेजर को आरक्षक ने यह नोट दे दिया। इसके बाद पूरी जानकारी पक्की होने पर पुलिस ने जाकर दबिश दी। जहां चार महिलाओं के अलावा 9 लोगों को पकड़ा गया।