CG- जंबो प्रमोशन BIG NEWS: 154 आरक्षकों को मिली पदोन्नति.... बनाए गए प्रधान आरक्षक.... देखिए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत 154 पुलिसकर्मियों की लिस्ट......

CG- जंबो प्रमोशन BIG NEWS: 154 आरक्षकों को मिली पदोन्नति.... बनाए गए प्रधान आरक्षक.... देखिए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत 154 पुलिसकर्मियों की लिस्ट......

...

बस्तर। बस्तर में 154 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधान आरक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये आरक्षकों को 5वीं वाहिनी छसबल कंगोली जगदलपुर में पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण आयोजित कराया गया था। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा ने प्रधान आरक्षक के पद पदोन्नति हुये सभी कर्मचारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुये बताया कि बस्तर जिला में पहली बार 154 आरक्षकों को एकसाथ प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि जवानों के कार्यक्षमता के साथ-साथ कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों की विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार जिला बस्तर प्रधान आरक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये आरक्षकों का पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण, 5वीं वाहिनी छसबल कंगोली जगदलपुर में आयोजित किया गया था। पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण में शामिल / उत्तीर्ण आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम के आधार पर बस्तर से 154 प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया।

पदोन्नत हुये प्रधान आरक्षकों का नवीन पदस्थापना आदेश पृथक् से जारी किया जावेगा। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा ने प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुये सभी आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुये बताया कि पदोन्नति की इस कार्यवाही से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि बस्तर संभाग में कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों के विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग संबंधित समस्त कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।