Chhattisgarh: पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन... CM साय ने शोक व्यक्त किया....

Former Rajya Sabha MP passes away

Chhattisgarh: पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन... CM साय ने शोक व्यक्त किया....
Chhattisgarh: पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन... CM साय ने शोक व्यक्त किया....

Former Rajya Sabha MP passes away

रायपुर। पूर्व सांसद वीणा वर्मा का निधन हो गया। छत्तीसगढ़ से दो बार राज्य सभा सदस्य रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और समाजसेवी वीणा वर्मा ने गंभीर बीमारी के चलते 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वीणा वर्मा ने संसद सदस्य के साथ-साथ राजभाषा पर संसद की समिति के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवं भारतीय विश्व मामलों की परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। वीणा वर्मा का जन्म 1 सितंबर, 1941 को हुआ था। उन्होंने प्रसिद्ध लेखक और कवि श्रीकांत वर्मा से शादी की थी। वीणा वर्मा का अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2024 (बुधवार) को दोपहर 2 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में किया जाएगा। उनका बिलासपुर से विशेष लगाव था। श्रीकांत वर्मा ने बिलासपुर के विकास की नींव रखी थी।

मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद वीणा वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा की पूर्व सांसद वीणा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती वर्मा का कल नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की पत्नी थीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।