BIG NEWS : पूर्व मिस्टर इंडिया ने की खुदकुशी की कोशिश..हालत गंभीर….मचा हड़कंप….इस बड़े एक्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप…देखिए सुसाइड लेटर……

BIG NEWS : पूर्व मिस्टर इंडिया ने की खुदकुशी की कोशिश..हालत गंभीर….मचा हड़कंप….इस बड़े एक्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप…देखिए सुसाइड लेटर……

मुंबई. एक बड़ी खबर मुंबई से है, साल 2016 ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। मनोज पाटिल ने नींद की गोलियां खाकर खुद को खत्म करने का प्रयास किया है.



फिलहाल मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत काफी गंभीर है। आत्महत्या करने से पहले मनोज पाटिल ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अभिनेता और इंफ्लुएंसर साहिल खान पर मानसिक रूप से उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 



ये लेटर उन्होंने ओशिवारा के पुलिस अधिकारी को लिखा है और यही नहीं मनोज पाटिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने साहिल खान पर साइबर बुलिंग का मानसिक रूप से परेशान करने की बात कही है। मनोज पाटिल वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि दो साल से साहिल खान उन्हें परेशान कर रहे हैं। मेरे पीछे लोग लगाए गए और मुझे तंग करने की कोशिश कर रहे हैं। मनोज पाटिल वीडियो में कह रहे हैं कि साहिल खान को ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि एक मिडिल क्लास का लड़का कैसे आगे बढ़ गया है और इसी वजह से वो मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

 

जो लेटर सामने आया है, उसमें मनोज पाटिल ने लिखा है कि वो मानसिक उत्पीड़न और बदनामी के चलते वह आत्महत्या का कदम उठा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि मनोज पाटिल मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे हैं और साहिल खान भी इसके लिए ट्राई कर रहे हैं, वो इसी कारण मनोज पाटिल को परेशान कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनके चरित्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल मनोज पाटिल के परिवार ने साहिल खान के खिलाफ ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मालूम हो कि साल 1992 में जन्मे मनोज पाटिल ने साल 2016 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था।