Paris Olympic 2024 : मनु भाकर ने 124 साल बाद रचा इतिहास,देश के लिए जीता दूसरा पदक….
मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 16-10 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है। इसके साथ भारत के पदकों की संख्या अब दो हो गई है और दोनों ही पदक युवा शूटर मनु भाकर ने दिलाए हैं।




Paris Olympic 2024 :मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 16-10 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है। इसके साथ भारत के पदकों की संख्या अब दो हो गई है और दोनों ही पदक युवा शूटर मनु भाकर ने दिलाए हैं। इसके साथ ही मनु ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब एक ही ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। ये रिकॉर्ड अब तक नॉर्मन प्रिचर्ड के नाम दर्ज था, जिन्होंने ओलंपिक 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे। उस दौरान भारत ब्रिटिश शासन के अधीन आता था।
ओलंपिक में देश के लिए दो पदकों की बात करें तो रेसलर सुशील कुमार के साथ बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु भी दो-दो पदक जीत चुके हैं, लेकिन उनके ये पदक अलग-अलग ओलंपिक में आए हैं। सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक और लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीता था। वहीं, पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक तो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।