अजब प्रेम की गजब कहानी: किशोर को हुआ दो बच्चों की मां से प्यार.... महिला को लेकर घर पहुंचा तो कर दी पिटाई.... अपने ही घर वालों के विरोध पर पहुंचा थाने.... फिर हुआ ये......

अजब प्रेम की गजब कहानी: किशोर को हुआ दो बच्चों की मां से प्यार.... महिला को लेकर घर पहुंचा तो कर दी पिटाई.... अपने ही घर वालों के विरोध पर पहुंचा थाने.... फिर हुआ ये......

डेस्क। नाबालिग किशोर को दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। महिला को लेकर किशोर घर पहुंचा तो परिवार वालों ने विरोध किया और उसकी पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित किशोर थाने पहुंच गया। वहां पुलिस वालों ने उसकी बातें सुनीं तो वह भी चौंक गए। जब उससे उम्र पूछी और उम्र का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा तो वह फंस गया। मामला उत्तर प्रदेश के भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सुरियावां  के एक गांव की महिला का पति उसे छोड़ चुका है। दो बच्चों के साथ महिला अकेले ही रहती है। इसी दौरान मेल-मुलाकात के दौरान किशोर को महिला से प्यार हो गया। 

कुछ समय बाद ही यह प्यार दोतरफा हो गया। महिला भी किशोर को प्यार करने लगी। प्यार परवान चढ़ा तो किशोर ने महिला को शादी के लिए तैयार कर लिया। महिला को लेकर अपने घर पहुंच गया। घर पर परिवार वालों ने दो बच्चों की मां के साथ उसकी जिद सुनी तो अचंभित हो गए। विरोध के बाद उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया। घर वालों की पिटाई से आक्रोशित किशोर महिला को लेकर सीधे थाने पहुंच गया। थाना परिसर में दोनों ने पुलिस के सामने ही साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। परिजनों पर मारने-पिटने का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई। 

पुलिस की मानें तो किशोर बालिग होता तो उसकी शादी करा दी जाती। दो बच्चों की मां संग किशोर कई लोगों से फोन पर बात कर शादी कराने की गुहार लगाता रहा। दो बच्चों की मां व किशोर की प्रेमी कहानी जिसने सुनी, चटकारे लेता रहा। पुलिस ने ध्यान से उसकी बातें सुनी और पूछ लिया कि तुम्हारी उम्र क्या है? इस पर किशोर सकपका गया। पुलिस ने किशोर से उम्र का प्रमाण पत्र मांग लिया। उसे बताया कि नाबालिग की शादी पुलिस क्या कोई भी नहीं करा सकता है। इस पर किशोर उल्टे पांव वापस चला गया।