CG मौसम अलर्ट: क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला जैसा हो जाएगा यहां-यहां का मौसम.... इतना गिर सकता है पारा.... अगले 3 दिनों में 2-4 डिग्री तक गिरावट संभावित.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम......




...
रायपुर 18 दिसंबर 2021। प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है। जिसके कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा प्रदेश में न्यूनतम में अगले 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट सम्भावित है। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट होगी परन्तु ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 19 से 21 दिसम्बर को प्रदेश के कुछ पैकेट में हल्की से मध्यम घना कोहरा प्रातःकाल में रहने की प्रबल संभावना है। कोहरा बनने का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छग रहने की सम्भावना है।
सरगुजा संभाग में ठंड का असर दिखने लगा है। संभाग के सभी 6 जिलों में औसत तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया है। जबकि दिसंबर महीने की 12 तारीख को अम्बिकापुर संभाग में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई थी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये अनुमान लगाया है कि इस माह के अंत मे अम्बिकापुर का तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं छत्तीसगढ के शिमला कहे जाने वाले पहाडी इलाके मैनपाट मे तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।
सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले मे बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, जशपुर जिले का 10.4 , कोरिया जिले का 11.3 और अम्बिकापुर जिले का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सरगुजा मौसम विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर से चल रही शीत लहर के कारण 17 दिसंबर की रात तापमान मे गिरावट आई थी। लेकिन दिन भर हवाओ का असर कम रहा ।
शीतलहर का व्यापक असर 22 से 23 दिसम्बर तक रह सकता है। फिर कुछ विक्षोभों की सक्रियता से तापमान में आंशिक वृद्धि के बाद दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में फिर से तापमान गिरेगा और दिसम्बर अंत मे संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर 4 से 5 डिग्री के स्तर को छू सकता है। वहीं छत्तीसगढ के शिमला कहे जाने वाले पहाडी इलाके मैनपाट मे मैदानी इलाके की तुलना मे तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम रहता है। इससे ये उम्मीद है कि क्रिसमस पर यहां का मौसम वास्तव मे शिमला की तरह हो सकता है। इस कारण सैलानियों की संख्या मे इजाफा होने की उम्मीद है।