CG 3 मौतें, बड़ा हादसा: नदी में डूबा परिवार.... एनीकट पार करते समय 9 साल की बच्ची का हाथ छूटा.... बचाने की कोशिश में बहाव में फंसी मां.... पति भी कूदा.... फिर जो हुआ......




मुंगेली। एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूब गए। इनमें 9 साल की बच्ची और उसके माता-पिता शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंच गई है। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद हो गया है। पिता और बेटी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बेटी के नदी पर गिरने पर उसे बचाने के लिए दंपती भी कूद पड़े और तेज बहाव में फंस गए।
हादसा पथरिया थाना क्षेत्र में हुआ है। बगबुड़वा गांव निवासी उत्तरा मरावी (45) बरछा एनीटक को पार कर उसके नीचे गोंदला की जड़ी औषधि निकालता और उसे बेचता था। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह वह गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे अपनी पत्नी रामेश्वरी (40) और 9 साल की बेटी अन्नपूर्णा के साथ वहां जा रहा था। एनीकट पार करते समय तेज बहाव में बच्ची का हाथ मां से छूट गया। उसे नदी में गिरते देख रामेश्वरी बचाने के लिए नीचे उतरी, लेकिन बहाव में फंस गई।
दोनों को बचाने के लिए उत्तरा भी नदी में कूद पड़ा। ग्रामीणों ने हादसा होते देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह रामेश्वरी को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार बाकी दोनों आगे बह गए थे। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ ही गोताखोरों की टीम भी पहुंच गई। पिता-पुत्री को तलाश करने का प्रयास जारी है।