सुबह-सुबह बड़ा हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो गाड़ी ने कुचला.... भीषण हादसे में चारों की हुई दर्दनाक मौत......




डेस्क। सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को स्कॉर्पियों ने कुचल दिया। घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई है। महिलाओं को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना आरा के भोजपुर की है। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। मृतक चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं।
पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं। इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। पुलिस ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। पुलिस को मौके पर भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस टीम फरार चालक को पकड़ने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।