CG में नकली नोट गैंग: बाजार में नकली नोट खपाने की थी तैयारी... 2000 के 93, 500 के 93 एवं 100 के 184 नग नोट के साथ 2 गिरफ्तार.....

Fake note gang in Chhattisgarh, 2 arrested रायपुर। जाली नोट जैसे नोट के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित चूनाभठ्ठी पास जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट खपाने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे थे।आरोपियों के कब्जे से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट जप्त किया गया है। दोनो आरोपी मूलतः जिला शक्ति के निवासी है। आरोपी शिव मनहरे पूर्व में भी थाना जैजैपुर से जाली नोट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

CG में नकली नोट गैंग: बाजार में नकली नोट खपाने की थी तैयारी... 2000 के 93, 500 के 93 एवं 100 के 184 नग नोट के साथ 2 गिरफ्तार.....
CG में नकली नोट गैंग: बाजार में नकली नोट खपाने की थी तैयारी... 2000 के 93, 500 के 93 एवं 100 के 184 नग नोट के साथ 2 गिरफ्तार.....

Fake note gang in Chhattisgarh, 2 arrested

 

रायपुर। जाली नोट जैसे नोट के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित चूनाभठ्ठी पास जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट खपाने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे थे।आरोपियों के कब्जे से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट जप्त किया गया है। दोनो आरोपी मूलतः जिला शक्ति के निवासी है। आरोपी शिव मनहरे पूर्व में भी थाना जैजैपुर से जाली नोट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

 

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूनाभठ्ठी स्थित बालाजी किराना स्टोर के पास 02 व्यक्ति जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट खपाने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शिव प्रसाद मनहरे एवं पराग रात्रे निवासी शक्ति का होना बताया। 

 

टीम के सदस्यों द्वारा दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास 2000, 500 एवं 100 रूपये के जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग एवं 100 के 184 नग जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 420, 34, 489(ई) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

 

गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट-

 

01. शिव प्रसाद मनहरे पिता परसराम मनहरे उम्र 29 साल निवासी रामकरौवाडीह थाना जैजैपुर जिला शक्ति हाल चूनाभठ्ठी बालाजी किराना स्टोर्स के पास थाना गंज रायपुर।

 

02. पराग रात्रे पिता हरीश कुमार रात्रे उम्र 24 साल निवासी मालखरौदा जिला शक्ती।