दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो-दो हाथ करने की चुनौती दी है।

Elon Musk, the world's richest man, has challenged Russian President Vladimir Putin to do two hands each.

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो-दो हाथ करने की चुनौती दी है।

 NBL,. 15/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दो-दो हाथ करने की चुनौती दी है। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि इस सिंगल मुकाबले के लिए दांव पर यूक्रेन रहेगा, पढ़े विस्तार से...। 

बता दें कि यूक्रेन पर रूसी अटैक के बाद से एलन मस्क लगातार पुतिन पर हमलावर हैं। यही नहीं, उन्होंने यूक्रेन की मदद के लिए अपनी सैटेलाइट स्टारलिंक के इस्तेमाल की भी इजाजत दे दी है।

हालांकि ये पहली बार है कि उन्होंने पुतिन को मुकाबले के लिए ललकारा है। सोमवार को एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, "मैं व्लादिमीर पुतिन को सिंगल कॉम्बैट (युद्ध) के लिए चुनौती देता हूं। दांव यूक्रेन है।

Elon Musk

 

@elonmusk

 

I hereby challenge Владимир Путин to single combat Stakes are Україна

4:39 PM · Mar 14, 2022

मस्क ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बारे में अपनी भावनाओं को पहले ही बहुत स्पष्ट कर दिया है। वे खुलकर यूक्रेन के समर्थन में हैं। अपनी लाइफस्टाइल और ट्विटर पर अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले टेस्ला के सीईओ ने न केवल यूक्रेन के लोगों की ओर से बोलने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, बल्कि उन्होंने और अधिक ठोस तरीकों से उनका समर्थन किया है। मस्क ने दुनिया के संपर्क में बने रहने के वास्ते यूक्रेनियन की मदद करने के लिए स्टारलिंक इंटरनेट स्टेशनों के कई शिपमेंट भेजे हैं। उन्होंने युद्धग्रस्त देश की मदद के लिए चुपचाप कुछ टेस्ला पॉवरवॉल्स भी यूक्रेन भेजे हैं।

 

Elon Musk

@elonmusk

·

Mar 14, 2022

I hereby challenge Владимир Путин to single combat Stakes are Україна

Elon Musk

@elonmusk

Вы согласны на этот бой? @KremlinRussia_E

5:23 PM · Mar 14, 2022