Dussehra 2023 : राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया 110 फीट के रावण का दहन, जमकर हुई आतिशबाजी, देखें LIVE VIDEO ...
आज देशभर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व को आतिशबाजी के साथ मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 110 फीट के रावण का दहन किया।




रायपुर। आज देशभर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व को आतिशबाजी के साथ मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 110 फीट के रावण का दहन किया। WRS के मैदान में रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले बनाए जाते हैं। रावण दहन से पहले करीब 45 मिनट तक आतिशबाजी होती। पूरा आसमान पटाखों की रंगीनियों से सज उठता है।