Diet tips : पपीते के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, एक्सपर्ट ने माना- जहर जैसा होता है इसका असर...

Diet tips: Do not eat these 5 things even by mistake with papaya, experts agreed - its effect is like poison. Diet tips : पपीते के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, एक्सपर्ट ने माना- जहर जैसा होता है इसका असर...

Diet tips : पपीते के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, एक्सपर्ट ने माना- जहर जैसा होता है इसका असर...
Diet tips : पपीते के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, एक्सपर्ट ने माना- जहर जैसा होता है इसका असर...

Diet tips : 

 

पपीता खाने के फायदे यह हैं कि यह वजन घटाने, पाचन में सुधार करने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। पपीते में वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ए, ई, बी, खनिज, प्रोटीन और डायटरी फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, इसमें अल्फा, बीटा, कैरोटीन और ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। (Diet tips)

चूंकि पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 होता है और इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है, इसलिए फिटनेस एक्सपर्ट रोजाना पपीता खाने की सलाह देते हैं। पपीते में पाया जाने वाला पैपीन एंजाइम एलर्जी से लड़ता है और घावों को भरने में सहायता करता है। (Diet tips)

फिटनेस गुरु एंड होलिस्टिक एक्सपर्ट मिकी मेहता बता रहे हैं कि किन चीजों के साथ पपीता खाने से जहर के जैसा हो सकता है असर। इन चीजों के साथ पपीते का सेवन न करने से सेहत ठीक रहती है और पपीते का भरपूर फायदा मिलता है। इसलिए पपीता खाने के बाद, दही, नींबू और संतरे जैसी चीजों का सेवन न करें। (Diet tips)

नींबू के साथ न खाएं पपीता

पपीता और नींबू का एक साथ सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप सलाद में पपीता खाते हैं तो इसमें नींबू का रस न डालें। इससे यह जहरीला हो सकता है। नींबू और पपीता एक साथ खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर असंतुलित हो सकता है और व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। (Diet tips)

दही के साथ न खाएं पपीता

पपीते की तासीर गर्म जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पपीता खाने के तुरंत बाद दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप पपीता खाए हैं, तो एक या दो घंटे बाद ही दही का सेवन करें। ठंडे और गर्म का यह कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। (Diet tips)

संतरा के साथ न खाएं पपीता

नींबू की तरह संतरा भी खट्टा होता है। फ्रूट सलाद में संतरा और पपीता एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। यह जहर जैसा असर कर सकता है और आपकी सेहत को खराब कर सकता है। इसलिए पपीते के साथ संतरे का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। (Diet tips)

टमाटर के साथ न खाएं पपीता

पपीते और टमाटर का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता है। इन दोनों का एक साथ सेवन जहरीला साबित हो सकता है। इसलिए पपीता और टमाटर एक साथ नहीं खाना चाहिए। (Diet tips)

कीवी के साथ न खाएं पपीता

कीवी एक खट्टा फल माना जाता है। पपीते का साथ कीवी खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए कभी भी इन दोनों फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। (Diet tips)