पॉपुलर डायरेक्टर का निधन: डायरेक्टर ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाई,देवदास, जोधा-अकबर जैसे फिल्मों में….इंडस्ट्री में शोक की लहर....

जानेमाने डायरेक्टर नितिन देसाई ने मंगलवार देर रात खुदकुशी कर ली। उनके मैनेजर ने बताया कि मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। Death of popular director: Director hanged himself in his studio, in films like Devdas, Jodha-Akbar

पॉपुलर डायरेक्टर का निधन: डायरेक्टर ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाई,देवदास, जोधा-अकबर जैसे फिल्मों में….इंडस्ट्री में शोक की लहर....
पॉपुलर डायरेक्टर का निधन: डायरेक्टर ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाई,देवदास, जोधा-अकबर जैसे फिल्मों में….इंडस्ट्री में शोक की लहर....

Death of popular director: Director hanged himself in his studio, in films like Devdas, Jodha-Akbar

नया भारत  : जानेमाने डायरेक्टर नितिन देसाई ने मंगलवार देर रात खुदकुशी कर ली। उनके मैनेजर ने बताया कि मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया, देसाई मंगलवार रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए। उनके बॉडी गार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा गया तो देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आत्महत्या की दो वजहें सामने आ रही हैं। एक आर्थिक तंगी, दूसरी मेडिकल प्रॉब्लम। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने आज बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की वजह ये हो सकती है।

 

नितिन ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। आखिरी बार उन्होंने फिल्म पानीपत के लिए काम किया था।