बड़ा हादसा: 17 मजदूरों की मौत, अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहा, कई लोग दबे.....
17 killed after under-construction railway bridge collapses, Mizoram Bridge Collapse




Mizoram Bridge Collapse
डेस्क। आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया। हादसे में करीब 17 श्रमिकों की मृत्यु हो गई है। बचाव कार्य जारी है। मिजोरम रेलवे ओवर ब्रिज ढहने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, "मिजोरम में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं। एनडीआरएफ, राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर हैं। युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी है। मृत्यु पर 10 लाख रुपये, गंभीर चोटों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए ₹50,000 का मुआवजा दिया जाएगा।"
रेलवे अधिकारी ने कहा की मिजोरम रेलवे ओवरब्रिज हादसे में अब तक 9 लोगों को बचाया जा चुका है। NDRF, राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारी युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यह भी कहा गया है कि ब्रिज गर्डर प्रक्रिया को आईआईटी विशेषज्ञों द्वारा विधिवत अनुमोदित किया गया था। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम में पुल दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “मिजोरम में हुई पुल दुर्घटना से दुख हुआ। उन लोगों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। कामना है कि घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के रूप में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे