CG में पति-पत्नी गिरफ्तार: रिश्ता हुआ शर्मसार... बेटे और बहू ने की पिता की हत्या... वजह जान रह जाएंगे हैरान....
Chhattisgarh Crime, Murder Case, Husband-wife arrested, Son and daughter-in-law killed father सूरजपुर। हत्यारे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेटे और बहू ने पिता की हत्या कर दी। मामला सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम पहिया के आरोपी जीतराम पण्डो उम्र 35 वर्ष व उसकी पत्नी सुखमनिया पण्डो उम्र 30 वर्ष को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि घर में मुर्गा बना था। पिता हीरालाल को खाने के लिए नहीं बुलाए थे। इस बात को लेकर पिता हीरालाल के द्वारा बेटे और बहू को डाट फटकार किया था।




Chhattisgarh Crime, Murder Case, Husband-wife arrested, Son and daughter-in-law killed father
सूरजपुर। हत्यारे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेटे और बहू ने पिता की हत्या कर दी। मामला सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम पहिया के आरोपी जीतराम पण्डो उम्र 35 वर्ष व उसकी पत्नी सुखमनिया पण्डो उम्र 30 वर्ष को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि घर में मुर्गा बना था। पिता हीरालाल को खाने के लिए नहीं बुलाए थे। इस बात को लेकर पिता हीरालाल के द्वारा बेटे और बहू को डाट फटकार किया था।
इसी बात से नाराज होकर दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। हीरालाल को रात्रि में जीतराम व उसकी पत्नी सुखमनिया के द्वारा घर में आकर गाली-गलौज कर जमीन में पटककर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किए और जान से मारने की नियत से गला को दबाए। हीरालाल की मृत्यु को गई। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची।
शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर धारा 302, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।