CG- MLA का धौंस दिखाते AUDIO वायरल: कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने फिर अफसर को धमकाया.... DEO को बोले, तू तय करेगा कि यहां किसको रखना है और किसको नहीं, CM के आदेश को चैलेंज करेगा?.... सुनिए वायरल AUDIO......

CG- MLA का धौंस दिखाते AUDIO वायरल: कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने फिर अफसर को धमकाया.... DEO को बोले, तू तय करेगा कि यहां किसको रखना है और किसको नहीं, CM के आदेश को चैलेंज करेगा?.... सुनिए वायरल AUDIO......

बलरामपुर 9 अक्टूबर 2021। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का एक और ऑडियो वायरल हो रहा है। इस धमकी कांड में बलरामपुर-रामानुजगंज में एक सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को हटाने के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन पर धमकी दी है। रामानुजगंज से विधायक बृहस्पत सिंह ने उनके यहां से ABEO गौरव एक्का को हटाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को कहा था। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसा नहीं किया। भड़के हुए विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर धमकी दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने विधायक को यह कह दिया कि संबंधित के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। तो किस आधार पर हटाउंगा। इसी बात पर विधायक भड़ गए। उन्होंने कहा कि अब तू तय करेगा कि यहां किसको रखना है और किसको नहीं। उन्हें हटाने की बात कही। यह भी कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी अब मुख्यमंत्री के आदेश को चुनौती दे रहे हैं। घटना पुरानी है, लेकिन उसकी कॉल रिकॉर्डिंग अब सामने आई है।


विधायक और DEO के बीच ऐसे चला संवाद

बृहस्पत सिंह – हां DEO साहब!
DEO – नमस्कार !
बृहस्पत सिंह– ये ABEO वाला भेजा था तो हो गया ऑर्डर?
DEO- नहीं-नहीं, उसकी कोई शिकायत तो नहीं है महोदय!
बृहस्पत सिंह– अरे यार, तू तय करेगा कि शिकायत है कि नहीं। किसको रखना या नहीं रखना।
DEO- नहीं, शिकायत तो कोई नहीं है। शिकायत होती तो कुछ होता।
बृहस्पत सिंह- मुझे आप समझाओ ना। आप तय करोगे क्या?
DEO- नहीं, जब कोई शिकायत नहीं है तो मैं क्यों हटाउंगा।
बृहस्पत सिंह- मुझे मत समझाओ। आप कर पाओगे, भेजोगे या नहीं, नहीं भेजोगे मुझे बताओ।
DEO- मैं नहीं भेज रहा हूं महोदय!
बृहस्पत सिंह- नहीं भेजोगे तो फिर आपको हटाने की बात करते हैं। पहले आपको ही हटा लेते हैं। आपको ही हटा लेते हैं ज्यादा नेतागीरी *** रहा है तो।
DEO- ठीक है महोदय!
बृहस्पत सिंह- अधिकारी का काम करने का है कि नेतागीरी करने वहां गया है।
DEO- कहां नेतागिरी कर रहा हूं मैं।
बृहस्पत सिंह- और क्या कर रहे हो। क्या कर रहे हो ये?
DEO- मैं नेतागीरी कहां कर रहा हूं?
बृहस्पत सिंह- मैं क्या बोल रहा हूं। जब लगातार मेरे पास शिकायत है तो आपके पास शिकायत आएगा।
DEO- तो कोई शिकायत मुझे भी दीजिए ना।
बृहस्पत सिंह- आप उससे कितना महीना लेते हो। वसूली करते हो। कितना महीना कमीशन लेता है उससे?
DEO- कौन बोला है यह कि कमीशन लेता हूं।
बृहस्पत सिंह- मैं पूछ रहा हूं कि कितना महीना कमीशन लेते हो।
DEO- कभी कमीशन नहीं लिया हूं।
बृहस्पत सिंह- फिर क्या लगता है वह, रिश्तेदारी है आपकी उससे?
DEO- नहीं, कोई रिश्तेदारी नहीं है।
बृहस्पत सिंह- फिर, क्यों हटाना नहीं चाहते? मुख्यमंत्री के आदेश को चुनौती करेगा?
DEO- कोई शिकायत तो है नहीं।
बृहस्पत सिंह- सुन यार, मुख्यमंत्री ने आदेश किया है। अब मुख्यमंत्री के आदेश को चैलेंज करेगा।
DEO- कहां आदेश है मुख्यमंत्री का?
बृहस्पत सिंह- आप कलेक्टर से बात करो। मुख्यमंत्री के आदेश को चुनौती दे रहा है ना।
DEO- कौन चुनौती दे रहा है?
बृहस्पत सिंह– (अपने पास बैठे किसी से) DEO का नोटशीट बनाओ। ये मुख्यमंत्री को चैलेंज कर रहा है DEO। जिला शिक्षा अधिकारी की इतनी औकात हो गई।

 

जिला शिक्षा अधिकारी बी. एक्का ने बताया, कुछ दिन बाद कलेक्टर के यहां मुख्यमंत्री का निर्देश आया। उसके बाद संबंधित ABEO गौरव एक्का को वहां से हटा दिया गया है। इसी ट्रांसफर के लिए यह विवाद हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी बी. एक्का ने बताया कि विधायक जी का फोन आया था। वे एक ABEO को हटाना चाहते थे। मैंने बिना शिकायत हटाने से इंकार किया तो वे सारी बातें हुईं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया, "विधायक बार-बार मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला दे रहे थे। उन्होंने इस संबंध में सीएम को लिखे पत्र की कॉपी मेरे पास भेजी थी। उसको मैं मुख्यमंत्री का आदेश कैसे मान लेता।' उन्होंने कहा, "कॉल रिकॉर्डिंग कैसे बाहर आई उन्हें नहीं पता, लेकिन यह बातचीत उनके बीच ही है।'