CM became Corona positive : मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव,भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल....
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। CM became Corona positive: Chief Minister became Corona positive




CM became Corona positive: Chief Minister became Corona positive
CM Corona positive :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में हैं औऱ सोमवार को उन्हें शिमला लौटना है।
जानकारी के मुताबिक, 18 दिंसबर को हिमाचल के मुख्यमंत्री का सैंपल लिया गया था। इसके बाद देर शाम सोमवार को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके गले में खराश की दिक्कत थी।
भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल
बीते तीन दिन से हिमाचल के मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वह राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। बाद में वहां से दिल्ली लौट आए थे। दिल्ली में सुक्खू ने बीते दो दिन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की और साथ ही हिमाचल कैबिनेट के गठन को लेकर भी मंथन किया।