मणिपुर लैंडस्लाइड में CG के लाल शहीद: भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड... मणिपुर लैंडस्लाइड में लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय शहीद... CM भूपेश ने की विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित....
Chief Minister Bhupesh Baghel pays humble tribute to the martyr lieutenant colonel Kapil Dev Pandey in Manipur landslide रायपुर 3 जुलाई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर लैंडस्लाइड में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। भिलाई नेहरू नगर (पूर्व) निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय मणिपुर के नोनी जिले की रेल परियोजना की सुरक्षा में तैनात गोरखा राइफल्स की कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान भू-स्खलन होने से वे शहीद हो गए। (Chief Minister Bhupesh Baghel pays humble tribute to the martyr lieutenant colonel Kapil Dev Pandey in Manipur landslide)




Chief Minister Bhupesh Baghel pays humble tribute to the martyr lieutenant colonel Kapil Dev Pandey in Manipur landslide
रायपुर 3 जुलाई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर लैंडस्लाइड में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। भिलाई नेहरू नगर (पूर्व) निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय मणिपुर के नोनी जिले की रेल परियोजना की सुरक्षा में तैनात गोरखा राइफल्स की कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान भू-स्खलन होने से वे शहीद हो गए। (Chief Minister Bhupesh Baghel pays humble tribute to the martyr lieutenant colonel Kapil Dev Pandey in Manipur landslide)
मुख्यमंत्री ने शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय के परिवार में उनकी माता कुसुम पांडेय (माता), उनकी धर्मपत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. छवि पांडेय, बहन भावना पांडेय और कंचन अग्रवाल तथा दो बेटे हैं। भावना पाण्डेय एक अंग्रेजी अखबार की भिलाई प्रभारी और न्यू प्रेस क्लब भिलाई की अध्यक्ष हैं। (Chief Minister Bhupesh Baghel pays humble tribute to the martyr lieutenant colonel Kapil Dev Pandey in Manipur landslide)