CG- 13 शिक्षकों को नोटिस: 13 शिक्षकों पर कार्रवाई की लटकी तलवार... शिक्षक ही नहीं पहुंचे थे स्कूल... 13 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 72 घंटे में जवाब तलब....
Chhattisgarh Show Cause Notice Issued to 13 Teachers सूरजपुर। सूरजपुर डीईओ ने बड़सरा स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने शिक्षकों के अनुपस्थिती पर नाराजगी व्यक्त की तथा उन्होंने स्वयं बच्चों के साथ प्रार्थना किया। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के अन्दर जवाब मांगा गया है। कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय द्वारा लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है।




Chhattisgarh Show Cause Notice Issued to 13 Teachers
सूरजपुर। सूरजपुर डीईओ ने बड़सरा स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने शिक्षकों के अनुपस्थिती पर नाराजगी व्यक्त की तथा उन्होंने स्वयं बच्चों के साथ प्रार्थना किया। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के अन्दर जवाब मांगा गया है। कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय द्वारा लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में डीईओ ने शा.उ.मा.वि. बड़सरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने शिक्षकों के अनुपस्थिती पर नाराजगी व्यक्त की तथा उन्होंने स्वयं बच्चों के साथ प्रार्थना किया। निरीक्षण में अरविंद राजवाडे़ प्रभारी प्राचार्य, राम अवतार सेक राज, प्रभारी प्राचार्य, शिवकुमार पाण्डेय व्याख्याता एल.बी, निरंजन राम पावले, सुधा सिंह, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, अंतिमा सिंह अनुपस्थित पाये गये।
साथ ही प्रिया सांडिल्य, सत्यदेव सिंह, महिमा सिंह, अंतिमा सिंह सहायक ग्रेड 03, रीता तिवारी सहायक ग्रेड 03, उमेश कुशवाहा सहायक ग्रेड 03 ये सभी कर्मचारियों अनुपस्थित पाये गये। इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के अन्दर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर सभी कर्मचारियों के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाएगा।