CG भारी बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी... भारी बारिश की संभावना... गरज-चमक की भी आशंका... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?.....
Chhattisgarh Weather Update, Heavy Rain Alert रायपुर। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। मानसून द्रोणिका हल्दी, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, अंबिकापुर, जमशेदपुर, बालासोर, और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।




Chhattisgarh Weather Update, Heavy Rain Alert
रायपुर। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। मानसून द्रोणिका हल्दी, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, अंबिकापुर, जमशेदपुर, बालासोर, और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका रायल सीमा, मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ, दक्षिण छग, तटीय आन्ध्र प्रदेश पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 27 जुलाई को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर और चरम दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 528.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 26 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1357.4 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 188.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।