CG- भारी बारिश अलर्ट: बहुत भारी वर्षा की चेतावनी... आगामी 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी.....

Chhattisgarh Heavy Rain Alert for two days

CG- भारी बारिश अलर्ट: बहुत भारी वर्षा की चेतावनी... आगामी 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी.....
CG- भारी बारिश अलर्ट: बहुत भारी वर्षा की चेतावनी... आगामी 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी.....

Chhattisgarh Heavy Rain Alert

रायपुर। 23 तथा 24 अगस्त को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने व सभी संभागों में एक दो स्थानों पर बहुत भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। कल के लिए पूर्वानुमान अनुसार प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कल के लिए चेतावनी अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात व भारी वर्षा होने की संभावना है।

अगले 4 घंटे में सुकमा, सूरजपुर, सरगुजा, बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, एमसीबी, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, सक्ती में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी बांग्लादेश और उसके आस-पास के इलाकों में सुबह का निम्न दवाव वाला क्षेत्र आज यानी 22 अगस्त 2024 को 1430 बजे IST पर भी उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.4 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, रोहतक, उरई, सिद्धि, गया, उत्तरी बांग्लादेश और उसके आस-पास के इलाकों में निम्न दवाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर गुज़र रही है और फिर वहाँ से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है।

प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य से कम रही। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। 01 स्थान पर बहुत भारी वर्षा तथा 09 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई। सर्वाधिक वर्षा स्टेशन - अम्बिकापुर (जिला सुरगुजा) में 12 cm वर्षा दर्ज की गयी।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.9°C KVK बीजापुर व ARG बलरामपुर में तथा सवसे कम न्यूनतम तापमान 21.3°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया।