Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में रुझान, डाक मत-पत्रों की गिनती जारी,कांग्रेस और BJP इतने सीट पर आगे…देखे LIVE Update…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती में अब तक 54 सीटों पर रुझान सामने आए हैं।

Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में रुझान, डाक मत-पत्रों की गिनती जारी,कांग्रेस और BJP इतने सीट पर आगे…देखे LIVE Update…
Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में रुझान, डाक मत-पत्रों की गिनती जारी,कांग्रेस और BJP इतने सीट पर आगे…देखे LIVE Update…

नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती में अब तक 54 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज  पीछे चल रहे हैं। भाजपा 23, कांग्रेस 30 और एक पर अन्य आगे चल रहे हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था।

LIVE Update 

पहले राउंड में कांग्रेस के दीपक बैज 199 मतों से आगे निकले। 

भाजपा सांसद गोमती साय, विजय बघेल और रेणुका सिंह पीछे। 

बलरामपुर जिले की सभी सीटों पर भाजपा आगे। 

बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस आगे।  

मंत्री कवासी लखमा आगे चले रहे हैं। 

खरसिया से मंत्री उमेश पटेल 1600 वोट से आगे हैं। रायगढ़ से ओपी चौधरी 3000 प्लस वोट से आगे हैं। 

दुर्ग ग्रामीण से मंत्री ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस प्रत्याशी दुर्ग शहर अरुण वोरा और भिलाई नगर देवेंद्र यादव आगे

रायपुर जिले की 7 सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे 

नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र गुरू पीछे चल रहे हैं। 

पाटन से भूपेश बघेल आगे, बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। 

रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी आगे चल रहे हैं। 

धमतरी, कुरूद और सिहावा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। 

लोरमी से पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे हुए।

कांकेर, भानुप्रताापुर और अंतागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल आगे चल रहे हैं।

अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आगे चल रहे हैं।