CG दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला : 3 की मौत ,कुएं में माँ और 2 बच्चों का मिला शव...अपने दो मासूम बच्चे के साथ महिला ने कुएं में कूदकर दे दी जान...मची-सनसनी..परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल....
CG Woman jumped into a well with two innocent children: 3 dead, dead bodies of mother and 2 children found in the well कोरबा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला मासूम बच्चों की लाश कुएं से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।




CG Woman jumped into a well with two innocent children: 3 dead, dead bodies of mother and 2 children found in the well
कोरबा 16 सितंबर 2022- कोरबा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला मासूम बच्चों की लाश कुएं से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस प्राथमिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है।आधी रात महिला अपने 6 माह की बेटी व दो वर्ष के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। सुबह तीनों की लाश मिली है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
दीपका थाना क्षेत्र के मांगामार में रामदयाल उइके रहता है। यह उसका ससुराल गांव है। वह पत्नी के मायके में रहता है। उसकी पत्नी 26 वर्षीय गिरजा बाई बीती रात दो से तीन बजे के बीच अपने 6 माह के बेटी सानिया व दो वर्ष के बेटे सिद्धांत को लेकर निकली। और घर के बगल में स्थित कुएं में कूद गई। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है।
सुबह जब सब उठे तो बच्चों व महिला की तलाश शुरू हुई। कुएं में झांक कर देखने पर तीनों की लाश मिली। जिसे लोगो ने निकलवाया। दीपका पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुबह पुलिस की मौजूदगी में कांटा फेंका गया तो एक-एक कर तीनों शव नजर पानी मैं नजर आए । कुआं महिला और दो बच्चों की लाश मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव वालों की मदद से तीनों शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।