CG - दो छात्राएं लापता : घर से स्कूल जाने निकली थी छात्राएं, 4 दिन से लापता छात्राओं का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी.....
अंबिकापुर सेंट्रल स्कूल की दो छात्राएं चार दिनों से लापता है। छात्राओं का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं 25 अक्टूबर की सुबह स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली एवं स्कूल नहीं पहुंची।




सरगुजा। अंबिकापुर सेंट्रल स्कूल की दो छात्राएं चार दिनों से लापता है। छात्राओं का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं 25 अक्टूबर की सुबह स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली एवं स्कूल नहीं पहुंची।
पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है। चार दिन पहले शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से दो छात्राएं लापता हो गयी थी। दोनों छात्राएं अंबिकापुर में कक्षा आठवीं की पढ़ाई करती हैं। बीते 25 अक्टूबर की सुबह दोनों छात्राएं घर से स्कूल जाने के नाम पर निकली थी लेकिन वे स्कूल नहीं पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली आयुषी भगत और साक्षी लकड़ा 25 अक्टूबर की सुबह घर मनेंद्रगढ़ रोड में स्थित घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं। स्कूल से छूटने के बाद जब दोनों वापस घर नहीं पहुंचीं तो स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि दोनों स्कूल आई ही नहीं थीं। स्वजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करा दी गई है।
इधर, शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक दोनों छात्राओं को बनारस रोड में देखा गया था। वहां के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में अपराध पंजीकृत किया गया है। उनकी लगातार खोजबीन की जा रही है।