CG सस्पेंड BREAKING : आईजी ने 2 जवानों को किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी निलंबन की गाज, मचा हड़कंप....
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर निर्वाचन और पुलिस विभाग एक्शन मोड पर है। शुक्रवार को सरगुजा रेंज आई.जी.अंकित गर्ग ने दो पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया।
सरगुजा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर निर्वाचन और पुलिस विभाग एक्शन मोड पर है। शुक्रवार को सरगुजा रेंज आई.जी.अंकित गर्ग ने दो पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि सस्पेंड होने वाले आरक्षक और प्रधान आरक्षक की ड्यूटी स्थैतिक निगरानी दल के साथ लगाया गया था। लेकिन आकस्मिक निरीक्षण में दोनों जवान का अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता पाया गया। जिसकी रिपोर्ट पर आई.जी.ने एक्शन लेते हुए दोनों जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
देखें आदेश

Pratigya Rawat
