CG CRIME NEWS बहन के प्रेमी की हत्या : रक्षाबंधन के दिन भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या,फिर जो हुआ…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। बहन से प्रेम विवाह के बाद आक्रोशित भाई ने प्रेमी की हत्या कर दी। प्रेमी और आरोपी पूर्व में दोस्त थे।




CG CRIME NEWS Murder of sister's lover
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। बहन से प्रेम विवाह के बाद आक्रोशित भाई ने प्रेमी की हत्या कर दी। प्रेमी और आरोपी पूर्व में दोस्त थे। बहन से प्रेम विवाह के बाद से आरोपी अपने दोस्त से नाराज था और बदला लेने की फिराक में था। घटना वाले दिन दोनों की बहस हुई। इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। श्याम नगर निवासी मृतक नीरज नंदा 24 की दोस्ती श्याम नगर निवासी राजेन्द्र राजपूत से थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इस दौरान नीरज को राजेन्द्र की मुंह बोली बहन से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी रचा ली। इस बात से राजेन्द्र अपनी बहन और अपने दोस्त नीरज से नाराज था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच आपसी दुश्मनी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी। मृतक और आरोपी दोनों को ये लगता था कि सामने वाला हमें मौका मिलते ही जान से मार देगा। फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब नीरज अपने घर के पास मौजूद था। तभी राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने नीरज के पीठ और पेट में चाकू से 3 वार कर दिए। जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। जिससे शरीर से खून बहने से उसकी मौत हो गयी।