CG हड़ताल BIG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में प्रदेश भर के कर्मचारी-शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर,जानिये कब रहेंगे हड़ताल पर…

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा से संबद्ध संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ,छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ एवम् प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रांत अध्यक्षों ने आज इंद्रावती भवन में संयुक्त बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया

CG हड़ताल BIG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में प्रदेश भर के कर्मचारी-शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर,जानिये कब रहेंगे हड़ताल पर…
CG हड़ताल BIG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में प्रदेश भर के कर्मचारी-शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर,जानिये कब रहेंगे हड़ताल पर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा से संबद्ध संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ,छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ एवम् प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रांत अध्यक्षों ने आज इंद्रावती भवन में संयुक्त बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है।छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को प्रदेश भर के कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे।

बैठक में सभी प्रांताध्यक्षों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि 7 जुलाई को प्रदेश भर के शिक्षक आंदोलन का आगाज करते हुए एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। उसके बाद भी अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया, तो 1 अगस्त से वो हड़ताल पर चले जायेंगे।

ये है कर्मचारियों की मांगें

सातवें वेतनमान के अनरूप गृहभाड़ा भत्ता

केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर ड्यू डेट से डीए

अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण

ओपीएस के लिए प्रथम सेवा गणना के आधार पर कर्मचारियों को लाभ

जन घोषणा पत्र के अनुरूप चार स्तरीय वेतनमान

 

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, महासंघ के संयोजक कमल वर्मा, मंत्रालय संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत एवम् मोर्चा के प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि प्रदेश भर के शासकीय सेवक पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सात जुलाई 2023 को प्रांतव्यापी बंद कर जिला, ब्लॉक /तहसील में सामूहिक अवकाश लेकर धरना,प्रदर्शन एवम् रैली निकालकर एवम् एक अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।