CG - रक्षक बना भक्षक! शादी का झांसा देकर आरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर दूसरी लड़की से की सगाई, ड्यूटी से नदारद रहे आरक्षक को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार....

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरक्षक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शादी से इनकार करने पर आरक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

CG - रक्षक बना भक्षक!  शादी का झांसा देकर आरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर दूसरी लड़की से की सगाई, ड्यूटी से नदारद रहे आरक्षक को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार....
CG - रक्षक बना भक्षक! शादी का झांसा देकर आरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर दूसरी लड़की से की सगाई, ड्यूटी से नदारद रहे आरक्षक को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार....

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरक्षक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शादी से इनकार करने पर आरक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपी आरक्षक फरार हो गया था और अपने परिजनों से मिलने सरकंडा स्थित अपने घर आया हुआ था। इस दौरान आरोपी आरक्षक पकड़ा गया और अब कार्रवाई की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता युवती से सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे की पुलिस भर्ती के दौरान जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। आरक्षक युवती को अपने घर ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती के शादी के लिए कहने पर उसने कहा कि पहले बहन की शादी करनी है। इस बीच दूसरी युवती से सगाई कर ली। युवती की शिकायत सरकंडा थाने में की है, इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(2)(एन) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इधर मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरक्षक सौरभ चौबे ड्यूटी से नदारद था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली आरक्षक सौरभ अपने घर आया हुआ है।  पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई में जुटी है।