CG Naxalite ब्रेकिंग : नक्सलियों की कायराना करतूत, नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आई मां-बेटी, 8 साल की घायल बच्ची को नक्सली ले गए अपने साथ, मां को भी गंभीर चोटें...

जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आने से 8 साल की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। मां को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।  

CG Naxalite ब्रेकिंग : नक्सलियों की कायराना करतूत, नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आई मां-बेटी, 8 साल की घायल बच्ची को नक्सली ले गए अपने साथ, मां को भी गंभीर चोटें...
CG Naxalite ब्रेकिंग : नक्सलियों की कायराना करतूत, नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आई मां-बेटी, 8 साल की घायल बच्ची को नक्सली ले गए अपने साथ, मां को भी गंभीर चोटें...

बीजापुर। जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आने से 8 साल की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। मां को भी गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।  

मिली जानकारी के अनुसार, 8 साल की छात्रा अपनी मां के साथ चेरपाल से रशद सामग्री लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान वे चेरपाल-पालनार मार्ग पर IED की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि, घटना के बाद घायल बच्ची को नक्सली अपने साथ ले गए और मेडिकल कैंप में इलाज कर रहे हैं। बच्ची तुंगलवाया पालनार की रहने वाली है। उसका नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला है। वह बीजापुर पोटाकेबिन में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करती है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस बारे में जानकारी मिली है। इस पर तस्दीक की जा रही है।