CG डेंगू का कहर: राजधानी में  डेंगू का कहर.... रोज मिल रहे हैं इतने नये मरीज.... स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप.... कुल मरीजों का आंकड़ा 270 के पार….अब तक इतने की मौत भी.... प्रशासन ने की ये अपील..... 

CG डेंगू का कहर: राजधानी में  डेंगू का कहर.... रोज मिल रहे हैं इतने नये मरीज.... स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप.... कुल मरीजों का आंकड़ा 270 के पार….अब तक इतने की मौत भी.... प्रशासन ने की ये अपील..... 

 

रायपुर। राजधानी में डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। बीते 24 घंटे में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं अब रायपुर में डेंगू के 277 संक्रमित मरीज हो गए हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के 12 इलाकों से डेंगू के नए मरीज मिले है। इनमें खमतराई रोड़, बढ़ईपारा, ललित चौक समेत कई इलाकों में डेंगू प्रकोप है। वहीं अब नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

 

दूसरी ओर डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान फेल नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार ज्यादातर मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है।

 

 

कहा जा रहा है कि सर्वाधिक मरीज निजी अस्पतालों की रिपोर्ट में पॉजिटिव आ रहे हैं और ये निजी अस्पतालों में ही भर्ती हैं।

 

रायपुर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जिला अस्पताल, आयुर्वेद अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड आरक्षित किए गए हैं। मगर, अभी सरकारी अस्पताल में सिर्फ एक मरीज ही भर्ती है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।