CG लव, सेक्स और धोखा:-प्रदेश में यहाँ शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म...फिर जो हुआ…थाने में शादी करने राजी हुआ युवक बाद में मुकर गए परिजन…. आरोपी चंद घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे....

CG लव, सेक्स और धोखा:-प्रदेश में यहाँ शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म...फिर जो हुआ…थाने में शादी करने राजी हुआ युवक बाद में मुकर गए परिजन…. आरोपी चंद घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे....

डेस्क : युवती से प्यार करने वाला युवक उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। उसके शादी से इंकार करने पर मामला थाने पहुंचा, तब युवक अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाने राजी हो गया। फिर कुछ ही दिन में उसके परिजनों ने धमकी देकर युवती को भगा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर चंद घंटे में ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी का है। रतनपुर के करैहापारा में रहने वाला दुर्गेश कश्यप बाइक शो रूम में काम करता है। बेलगहना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर आना-जाना करता था। करीब साल भर पहले उसकी जान-पहचान 23 वर्षीय युवती से हुई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। तब दुर्गेश ने उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसे चाहने लगी। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे। युवक ने उससे शादी करने का वादा भी किया।

युवती भी उसके भरोसे में आ गई। युवक ने उसे पत्नी बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में युवक शादी करने से मुकर गया। प्रेमी के धोखा देने के बाद परेशान होकर प्रेमिका बेलगहना चौकी पहुंच गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


SDOP ने की सुलह कराने की कोशिश, तब मान गया था आरोपी पूर्व में जब युवती अपनी फरियाद लेकर बेलगहना चौकी पहुंची थी, तब कोटा SDOP आशीष अरोरा निरीक्षण पर पहुंचे थे। उन्होंने युवती की शिकायत सुनी और आरोपी युवक को थाने बुलावाया। पुलिस की समझाइश के बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ शादी करने के लिए राजी हो गया था। इसी शर्त पर वह युवती को लेकर चला गया था। लेकिन, कुछ ही दिन बाद दुर्गेश के परिजन युवती को धमकाने लगे और अपने बेटे का उसके साथ शादी नहीं करने की बात कह दी। तब युवती दोबारा थाने पहुंची। इस बार अपराध दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।