CG - कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया कलंकित : अपनी ही बेटी से पार की शर्म की सारी हदें, मासूम रो-रो कर पुलिस से बोलीं- पिता ने बंधक बनाया और......
छत्तीसगढ़ के कोरबा से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी से दरिंदगी की है। बताया गया कि आरोपी सौतेला पिता है, वहीं अपनी छोटी बेटी के साथ तीन महीने से अश्लील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था।




कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी से दरिंदगी की है। बताया गया कि आरोपी सौतेला पिता है, वहीं अपनी छोटी बेटी के साथ तीन महीने से अश्लील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था। बेटी को जान से मारने की धमकी देने की वजह से वह किसी को बता नहीं रही थी।
ये पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। तीन महीने से जान से मारने की धमकी देकर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। डरी-सहमी बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई। इसकी जानकारी जब आरोपी पिता को हुई तो उसने बड़ी बहन और मां के साथ मारपीट कर कमरे में बंधक बना लिया था। किसी तरह बड़ी बहन चंगुल से निकलकर छोटी बहन के साथ कटघोरा थाने में पहुंची। जहां पुलिस कर्मियों को रो-रोकर अपनी आपबीती बताई। कटघोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।