CG - गांजा की तस्करी : अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल मादक पदार्थ गांजा 05 कि. ग्रा. किमती 50000/- रूपये, नगदी रकम 1740/- रु., Itell कंपनी का कीपैड मोबाइल किया जप्त...

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही 

मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का

जप्त संपत्ति - कुल मादक पदार्थ गांजा 05 कि. ग्रा. किमती 50000/- रूपये, नगदी रकम 1740/- रु., Itell कंपनी का कीपैड मोबाइल 

आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

नाम आरोपी :- श्रवण कुमार शर्मा पिता जागो शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी एकदगा थाना बेलछिर जिला पटना (बिहार)

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

          ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर के बस स्टैंड मे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर दीगर राज्य बिहार परिवहन करने हेतु अपने पास रखे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया।

उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर बस स्टैंड जगदलपुर में एक आरोपी  श्रवण कुमार शर्मा पिता जागो शर्मा के कब्जे से उपरोक्त  अवैध मादक पदार्थ गांजा 05 कि. ग्रा. किमती 50,000/- रु., नगदी रकम 1740/- रु., एक Itell कंपनी का कीपैड मोबाइल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 20(B) NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।   

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

उ.प.अ. - विशाल गर्ग 

निरीक्षक - कविता धुर्वे 

उप.निरी. - अरुण मरकाम

स.उ.नि. - राजकुमार सिंह 

प्रधान आरक्षक - पवन श्रीवास्तव 

आरक्षक - प्रकाश नायक, राकेश मंडावी