CG महंगाई भत्ता : राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली से पहले मिलेगा तोहफा, जल्द जारी हो सकता है DA वृद्धि का आदेश.....
राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी मिली है कि आजकल में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार कर्मचारियों, अधिकारियों को होली का तोहफा दे सकती है। कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने का आदेश आजकल में जारी हो सकता है।




रायपुर। राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी मिली है कि आजकल में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार कर्मचारियों, अधिकारियों को होली का तोहफा दे सकती है। कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने का आदेश आजकल में जारी हो सकता है। दरअसल छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया सर्विस याने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस का महंगाई भत्ता 46 परसरेंट हो गया है मगर राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों का 42 प्रतिशत पर अटका हुआ है।
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रेसिडेंट कमल वर्मा ने कल देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कमल वर्मा की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई। इससे लगता है, सरकार डीए को लेकर गंभीर है। कमल वर्मा ने एनपीजी को बताया कि मुख्मयंत्री ने उनकी बातों को सुनकर कहा कि आपलोग चिंता न करें।
बता दें, केंद्र में 50 परसेंट महंगाई भत्ता हो गया है। पिछले सप्ताह की भारत सरकार ने चार परसेंट डीए बढ़ाया है। मगर छत्तीसगढ़ में कर्मचारी केंद्र से आठ प्रतिशत पीछे हैं।