CG - मीडिया से मुखातिब हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री को लेकर कही ये बात....

छत्तीसगढ़ में आज भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होने जा रही है. बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होने के सवाल पर केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा ने थोड़ा इंतजार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जनता इंतजार कर रही है, आप भी (मीडिया) थोड़ा इंतजार करिए.

CG - मीडिया से मुखातिब हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री को लेकर कही ये बात....
CG - मीडिया से मुखातिब हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री को लेकर कही ये बात....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होने जा रही है. बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होने के सवाल पर केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा ने थोड़ा इंतजार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जनता इंतजार कर रही है, आप भी (मीडिया) थोड़ा इंतजार करिए.

केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तीरंदाजी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन होंगे.

तीरंदाजी की चर्चा करते हुए मुंडा ने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां इतने सारे खिलाड़ियों से, तीरंदाजों से मिल रहा हूं. कुछ लोगों ने नेशनल पार्टिसिपेट किया है. नेशनल टूर्नामेंट में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है. देश के प्रधानमंत्री लगातार खेल और खेल में जुड़े हुए हैं. इसे बहुत ऊंचे स्तर पर ले जाना चाहते हैं, और उनके निर्देशन में खेल लगातार आगे बढ़ रहा है.