Ashish Kapoor arresting: : 10 करोड़ घूस मामले में IPS गिरफ्तार... विजिलेंस टीम ने पकड़ा…मचा हड़कम्प….
CG-CAF jawan shoots himself: CRPF jawan commits suicide... shot himself with service rifle. पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। पंजाब पुलिस ने पंजाब के एआइजी आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।




CG-CAF jawan shoots himself: CRPF jawan commits suicide,shot himself with service rifle.
पंजाब 06 अक्टूबर 2022 : पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। पंजाब पुलिस ने पंजाब के एआइजी आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने AIG आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के एआइजी आशीष कपूर पर सिंचाई घोटाले के आरोपियों को छोड़ने के आरोप लगे थे।(CG-CAF jawan shoots himself: CRPF jawan commits suicide,shot himself with service rifle.)
पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस करीब छह महीने से मामले की जांच कर रही थी। उन्हें विजिलेंस ने 19 नंबर एफआईआर में गिरफ्तार किया है। यह सीनियर रैंक के पुलिस अधिकारी की पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार किए गए थे।
पठानकोट में तैनात एआईजी (अब कमांडेंट) आशीष कपूर, इंस्पेक्टर (अब डीएसपी) पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह के खिलाफ साल 2016 के मामले में कार्रवाई की गई है। स्टेट विजिलेंस टीम ने इस मामले में एआईजी को गिरफ्तार कर लिया है।
पता चला है कि अमृतसर सेंट्रल जेल में एआईजी रहते समय साल 2016 में आशीष कपूर ने कुरुक्षेत्र के रहने वाले पूनम राजन को मदद पहुंचाई थी, जब वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। पूनम राजन अपनी मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति के साथ जीरकपुर थाने में दर्ज एक एफआईआर में पुलिस रिमांड पर थी तो आशीष कपूर उनकी जमानत की व्यवस्था की। कपूर ने पुलिस थाने के इंस्पेक्टर और एएसआई से मिलकर इस मामले में निर्दोष करार दे दिया। उन्हें 10 करोड़ रुपये मिले, जिसे अलग-अलग बैंक खातों में भुनाया गया।
एआईजी आशीष कपूर सिंचाई घोटाले के जांच अधिकारी थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पैसे लेकर उनके नाम बेगुनाह लोगों की सूची में डाले थे। जैसे ही इस मामले की शिकायत विजिलेंस के पास पहुंची थी उसके बाद से विभाग इस चीज को गंभीरता से ले रहा था। साथ ही इनकी सारी संपत्ति से लेकर बैंक खातों की जांच की गई थी।
विजिलेंस की टीम ने करीब पांच घंटे लगाकर मोहाली में इनके द्वारा बनाई गई नई कोठी की पैमाइश की थी। साथ ही कोठी बनाने में खर्च किए गए पैसे का हिसाब इनसे मांगा गया था। उसके बाद से विजिलेंस की कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। साथ ही इनके बयान कमलबद्ध किए थे। जिसके बाद अब जांच पूरी होने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया। याद रहे कि इनके खिलाफ एक महिला ने भी शिकायत दी थी। जिसकी भी जांच चल रही है।